Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में आग उगल रहा आसमान, Severe Heatwave ने बढ़ाया Heat Stroke का खतरा, रात में भी पड़ रही भयंकर गर्मी, जीना हुआ मुहाल

    3 hours ago

    1

    0

    देशभर में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। गर्मी का बढ़ता सितम, बिजली कटने से होने वाली परेशानी और चलती लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 27 मई तक उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे सूरज की तपिश और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है। हम आपको बता दें कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। कई जगहों पर तो हीट स्ट्रोक की वजह से मरीजों का अस्पताल में पहुँचना भी शुरू हो गया है।इसे भी पढ़ें: North India में Heatwave का 'रेड अलर्ट', दिल्ली-NCR बना 'आग का गोला', अगले 3 दिन भारीउत्तर प्रदेश का बांदा देश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहा, जहां तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंचकर 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगातार तीसरे दिन 44 से 46 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी झेल रही है। देश के अधिकांश हिस्सों में स्थिति और भयावह इसलिए हो गई है क्योंकि रात के समय भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। गर्म रातों ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। लगातार गर्म रातें शरीर को आराम नहीं दे पा रही हैं, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar में 'Sushasan' से समझौता नहीं, Encounter विवाद पर CM Samrat ने Tejashwi को घेरा
    Next Article
    India-Bangladesh Border पर CM Suvendu Adhikari और BSF ने लिया बड़ा एक्शन, घुसपैठियों में मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment