Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में बारिश, गुजरात की फैक्ट्रियों में काम रुका:MP-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी गई

    7 hours ago

    1

    0

    मानसून सबसे एक्टिव फेज में पहुंच गया है। इस वक्त देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आज ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके असर को देखते हुए IMD ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और अगले 5-6 दिनों में पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स भी प्रभावित है। कंपनी के साणंद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट पानी भरने के कारण बंद करानी पड़ीं। इधर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से तीर्थयात्रा के रास्ते बंद हो गए। खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा 2 दिनों के लिए रोक दी गई है। चंपावत, बागेश्वर और टिहरी में क्लास 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम हुआ। बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारों के कारण राजधानी की रफ्तार धीमी पड़ गई। सैटेलाइट मैप में देखें देश में कहां-कहां बादल छाए देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…. गुजरात में टाटा मोटर्स के प्लांट में पानी भरा भारी बारिश और बाढ़ का असर देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स पर भी पड़ा है। कंपनी के गुजरात में अहमदाबाद से 22 किमी दूर स्थित साणंद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट में बाढ़ से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया है कि साणंद प्लांट में बनने वाली टियागो हैचबैक, टिगोर कॉम्पैक्ट सेडॉन, नेक्सन और सिएरा एसयूवी के उत्पादन पर असर पड़ा है। प्लांट और सप्लायर इकाइयों में बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, बाढ़ के कारण आपूर्ति पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। स्थिति जल्द सामान्य होगी। हालांकि, मारुति सुजुकी ने रुकावट की सूचना नहीं दी है। कंपनी का प्लांट साणंद से 85 किमी दूर हंसलपुर-बेचाराजी गांव में है। देश भर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित:राहुल आज पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलेंगे; शाह जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल पेश करेंगे
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:एर्नाकुलम-पुणे एक्सप्रेस की बोगी में खराबी, पनवेल स्टेशन पर अलग किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment