Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म के प्रयास का CCTV लेकर SSP ऑफिस पहुंची महिला:मेरठ में पीड़ता बोली- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, आरोपी घर आकर दे रहा धमकी

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को SSP से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की जिसके बाद से लगातार आरोपी उसको धमकी भी दे रहा है। पीड़िता के अनुसार 23 अप्रैल को वह अपने घर पर काम कर रही थी, तभी गांव का ही आतिफ पुत्र अफसर अली जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना का वीडियो भी उसके पास मौजूद है जिसमें आरोपी साफ तौर पर ऐसा करते दिखाई दे रहा है। महिला का आरोप है कि जब उसने इस घटना की शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह चौकी इंचार्ज के पास पहुंची और वीडियो भी दिखाया, लेकिन पुलिसकर्मी ने कार्रवाई के बजाय उसे धमकाकर भगा दिया। पीड़िता के मुताबिक 25 अप्रैल को आरोपी फिर घर पर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन शाम को आरोप है कि आरोपी अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और मारपीट की, जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इस मामले में थाना लोहियानगर में मुकदमा संख्या 243/2026 दर्ज किया गया है और महिला का मेडिकल भी कराया गया है। वहीं पूरा मामला जानने के बाद अधिकारियों ने पीड़िता को जल्द से जल्द जांच करा कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में टूटे विद्युत तार से युवक की मौत:ग्रामीणों ने खलीलाबाद-धनघटा मार्ग जाम किया, तलब किए गए विद्युतकर्मी
    Next Article
    कानपुर में होटल में मिला युवक का शव:अपने दो साथियों संग रुका था, संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment