Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दंतधावन कुंड की भूमि पर कब्जा के विरोध में उपवास:महंत विवेक अचारी बोले-रामचरित मानस की जन्मस्थली से जुड़ी जमीन को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मंदिरों की भूमि को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में जमीनों के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसी बीच रामानुज संप्रदाय की प्राचीन आचार्य पीठ दंतधावन कुंड की करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप गरमाने लगा है। आज दंतधावन कुंड के महंत विवेक अचारी मंदिर में ही करीब चार घंटे उपवास पर रहे।उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस की जन्म स्थली और दंतधावन से जुड़ी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और प्रशासन मौन है। हमें जल्द न्याय नहीं मिला तो हम उपावास के बाद महंतों सहित अनशान तेज करेंगे। पीठाधीश्वर महंत विवेक अचारी आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ लोग मंदिर की पुश्तैनी भूमि पर कब्जा करने और निर्माण की तैयारी में जुटे हैं, जबकि पीठ के पास भूमि से संबंधित वैध अभिलेख मौजूद हैं।महंत का कहना है कि वह लंबे समय से अधिकारियों को जमीन के कागजात दिखा रहे हैं, लेकिन उन्हें मान्यता नहीं दी जा रही है। संत-महंतों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा उन्होंने एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सहमति से ही भूमि पर कब्जे का प्रयास हो रहा है।महंत विवेक अचारी ने चेतावनी दी कि यदि ठाकुर जी की भूमि पर जबरन कब्जा किया गया तो अयोध्या के संत-महंतों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कौस्तुभ अचारी ने प्रशासन से भूमि की पैमाइश कराने की मांग की उनका दावा है कि संबंधित भूमि ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और परंपरा से जुड़ी रही है। इस संबंध में कौस्तुभ अचारी ने प्रशासन से भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों पूर्व भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई थी और अब बिना पैमाइश के कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।फिलहाल मामले को लेकर संत समाज में आक्रोश है। प्रशासनिक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर्णा यादव ने PM का नाम लिया तो भड़के लोग:बोले- UGC नियमों से समाज को बांटा, साध्वी प्रज्ञा ने कहा- 13 दिनों तक टॉर्चर सहा
    Next Article
    रामपुर में चकबंदी विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग:6 लोग घायल, जमीन की नाप-तोल को लेकर विवाद; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment