Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादी की डांट से नाराज होकर घर से भागा बच्चा:सीतापुर में 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

    8 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के छतौना गांव में दादी की डांट से नाराज होकर घर से निकला कक्षा 6 का छात्र बीते 24 घंटे से लापता है। काफी तलाश के बावजूद बच्चे का कोई सुराग न लगने से परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर बच्चे की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार छतौना गांव निवासी युवक वसिक का 11 वर्षीय बेटा सुफियान सोमवार दोपहर करीब 4 बजे घर से अचानक लापता हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दादी ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। बेटे की तलाश में लगातार दर-दर भटक रहे परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता वसीक का कहना है कि वह बेटे की तलाश में लगातार दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी बच्चे की सुरक्षित वापसी के लिए चिंतित हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहांगीराबाद नगर पालिका में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप:अधिशासी अधिकारी पर उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    भोजीपुरा सीट पर सपा से पहली पसंद शहजिल इस्लाम अंसारी:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार योगेश पटेल, बसपा से आशीष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment