Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहांगीराबाद नगर पालिका में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप:अधिशासी अधिकारी पर उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर के एक सभासद ने शहरी विकास मंत्री को पत्र भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सभासद द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि अधिशासी अधिकारी ने करोड़ों रुपये के खर्च में अनियमितताएं की हैं। शिकायत के अनुसार, निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री ऊंचे दामों पर खरीदी गई और विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय गड़बड़ी की गई। इसके अतिरिक्त, अधिकारी के पूर्व कार्यस्थल पर भी एक करोड़ रुपये से अधिक के अनियमित भुगतान के आरोप लगाए गए हैं। भुगतान में भी पक्षपात किया जा रहा पत्र में यह भी बताया गया है कि कई शिकायतों के बावजूद तीन वर्षों से अधिक समय से संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया गया है। आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सभासद ने यह भी आरोप लगाया है कि विकास कार्यों के नाम पर केवल चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और भुगतान में भी पक्षपात किया जा रहा है। मामले में कर्मचारियों के उत्पीड़न का भी जिक्र है, जिसमें एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल के दौरान हुए सभी खर्चों की उच्च स्तरीय जांच की जाए। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उनका तत्काल स्थानांतरण किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में शादी के दिन दुल्हन की मौत:तैयार होने ब्यूटी पार्लर जा रही थी, रोड क्रॉस करते समय ट्रेलर ने कुचला
    Next Article
    दादी की डांट से नाराज होकर घर से भागा बच्चा:सीतापुर में 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment