Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत:पति बोला- पत्नी ने गला दबाकर मारा, मायके न जाने देने से नाराज थी

    5 hours ago

    1

    0

    बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी मायके न जाने देने से नाराज थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। सिपहिया हुलास गांव निवासी शान मोहम्मद की शादी छह साल पहले शाहीन से हुई थी। उनका अदनान नाम का एक बेटा था। शान मोहम्मद ने बताया कि सोमवार शाम को शाहीन के मायके वाले उसे लेने आए थे। शान ने पत्नी से दो दिन बाद जाने को कहा, जिससे वह नाराज हो गई। परिजनों ने उसे शांत कराया, जिसके बाद सभी सो गए। देर रात जब शान मोहम्मद की नींद खुली, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बेटे को गोद में लेकर बैठी थी। बच्चा बेसुध था। जब शान बच्चे को लेकर अपनी मां के पास जाने लगा, तभी शाहीन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देखकर शान मोहम्मद ने तुरंत पत्नी को नीचे उतारा। शान मोहम्मद के अनुसार, मायके न जाने देने से नाराज पत्नी ने पहले बेटे अदनान का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी जान देने की कोशिश कर रही थी। बौंडी थाना प्रभारी ने बताया कि एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी लूटकांड का खुलासा:चार बदमाश गिरफ्तार, नकदी और वाहन बरामद
    Next Article
    कूड़े में लगी आग, तीन पपी की जलकर मौत:बैंक अधिकारी पर जिंदा जलाने का आरोप, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment