Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला किया:बॉर्डर के पास 15 चौकियों पर कब्जा; PAK ने 4 दिन पहले अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी

    3 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अब तक पाकिस्तानी सेना की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों ने TOLOnews को बताया कि नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे बॉर्डर इलाकों में दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। ये चौकियां नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में डूरंड लाइन के पास स्थित है। हालांकि अभी तक इससे जुड़े फोटो और वीडियो सामने नहीं आए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमलों का सैन्य तरीके से जवाब दिया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया था कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे। पाकिस्तान ने TTP और ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी इससे पहले रविवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का कहना था कि यह कार्रवाई तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े ठिकानों के खिलाफ की गई। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया था कि सीमावर्ती इलाकों में TTP के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। बाद में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया था। तालिबान ने कहा था वक्त आने पर कड़ा जवाब देंगे अफगानिस्तान ने इन हमलों की कड़ी निंदा की थी। तालिबान का कहना था कि हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नंगरहार में एक घर पर हमले के बाद एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए थे। वहीं, अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान को 'सही समय पर कड़ा जवाब' दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन हमलों को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। पाकिस्तान लंबे समय से तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने UN में पाकिस्तान को गजब तरीके से धोया, दे दी कड़ी चेतावनी
    Next Article
    यूपी में भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का ऐलान किया:इनमें सबसे ज्यादा 3 ब्राह्मण; अयोध्या में राधेश्याम त्यागी अध्यक्ष बने

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment