Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- धोनी IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे:पूर्व टीममेट बोले- विकेटकीपर के तौर पर रहना चाहते हैं; अगले सीजन में खेलने पर फैसला बाकी

    21 hours ago

    1

    0

    एमएस धोनी IPL में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते हैं। वह फुलटाइम विकेटकीपर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होना चाहते हैं। यह दावा बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स में उनके टीममेट रहे पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने किया। उन्होंने यूट्यूब वीडियो में दावा किया कि धोनी ने खुद उनसे यह बात कही कि वह पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना चाहते हैं। धोनी 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। 2027 सीजन में भी वे खेलेंगे या नहीं, इस पर धोनी या टीम की ओर से ऑफिशियल बयान अब तक नहीं आया है। बद्रीनाथ बोले- धोनी का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना ही सही बद्रीनाथ ने यह भी कहा कि धोनी का शरीर लंबे समय तक यह काम नहीं संभाल सकता। CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी इस बारे में कह चुके हैं। बद्रीनाथ ने कहा- धोनी 16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करने वाले हैं और विकेटकीपिंग भी करेंगे। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है, तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना ही सही होगा। धोनी ने CSK को 5 IPL ट्रॉफी जिताईं धोनी पिछले कुछ सीजन से फिटनेस से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। धोनी ने CSK को पांच (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) IPL खिताब जिताए हैं। उन्होंने 2024 सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी ने 278 IPL मैच खेले IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली। बद्रीनाथ ने 95 IPL मैच खेले बद्रीनाथ ने भारत के लिए 2008 से 2011 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 7 वनडे में 79 रन बनाए। फरवरी 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना इकलौता टी-20 इंटरनेशनल खेला। उन्होंने 95 IPL मैच खेले हैं। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका की कप्तान ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए, हैट्रिक भी बनी दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में बुधवार को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- वो शानदार खेल रहे:सचिव ने कहा- पिछले मैच में शतक लगाया, आप और क्या चाहते हैं
    Next Article
    लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे:2023 गेम्स में गोल्ड जीताया था; सुनील जोशी, कानितकर और घोष स्टाफ में शामिल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment