Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के एसएसबी कॉलेज परिसर में लगी भीषण आग:एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी इंटर कॉलेज परिसर में रविवार दोपहर बाद आग लग गई। गोरखपुर ओवरब्रिज के पास हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद कॉलेज परिसर से धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर मोटर व पानी के पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गोरखपुर ओवरब्रिज मार्ग पर वाहनों को काफी दूर तक रोकना पड़ा। पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई और कुछ देर के लिए दृश्यता भी प्रभावित हो गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने से कॉलेज परिसर में मौजूद सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास की दुकानों और अन्य भवनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर में पहली बार मनाया जाएगा मां जानकी का:25 अप्रैल को भव्य आयोजन, 56 भोग अर्पित कर मां का होगा भव्य श्रृंगार
    Next Article
    बलरामपुर में पैनिक बाइंग से बढ़ी ईंधन की खपत:प्रशासन के हस्तक्षेप से आपूर्ति सामान्य, कोई वास्तविक कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment