Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 8 मई तक निशुल्क राशन वितरण:अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा मई का खाद्यान्न

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को मई माह का निःशुल्क राशन मिलना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत यह खाद्यान्न 24 अप्रैल से 8 मई 2026 तक वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त, लखनऊ द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर निर्धारित तिथि के भीतर राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है। वहीं, पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट (प्रति व्यक्ति) 5 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। इसमें 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल शामिल है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपनी निकटतम उचित दर की दुकान से निर्धारित मात्रा में राशन प्राप्त करें। वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और अनियमितताओं को रोकने के लिए विभागीय निगरानी भी की जा रही है। यदि किसी कार्डधारक को राशन वितरण में कोई समस्या आती है, तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों तक समय पर खाद्यान्न पहुँचाने को प्राथमिकता बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करहल सीट पर सपा से पहली पसंद विधायक तेजप्रताप:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार अनुजेश यादव, बसपा से अवनीश शाक्य; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत
    Next Article
    युवक ने अलग-अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाए:छावनी थाने की दरोगा ने दर्ज कराय केस, फर्जीवाड़े की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment