Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में आयुष्मान कार्ड अभियान शुरू, ई-एलईडी वैन रवाना:गांव-गांव जाकर लोगों को योजना के प्रति जागरूक करेगी प्रचार वाहिनी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। सोमवार को अपर निदेशक, गोरखपुर मंडल डॉ. जयंत कुमार ने सीएमओ कार्यालय परिसर से ई-एलईडी प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन अब गांव-गांव जाकर लोगों को योजना के प्रति जागरूक करेगी। अपर निदेशक डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के हर गली, चौराहे और गांव तक पहुंचना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों के कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 8 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, 6 लाख से अधिक पात्र लोग अभी भी इस योजना के लाभ से वंचित हैं, इन्हीं तक पहुंचने के लिए इन प्रचार वाहनों की शुरुआत की गई है। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि आयुष्मान कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति कार्ड बनवाने के लिए पैसे की मांग करता है, तो उसकी शिकायत करें। पात्रता की जांच टोल फ्री नंबर 14555 या 180011565 पर कॉल करके या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एसके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव, डॉ. विपिन रंजन, डीएमओ सीपी मिश्रा और डॉ. राकेश पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंगदारी वसूलने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    राहुल गांधी का केस सुनने से हाईकोर्ट जज का इंकार:याचिकाकर्ता की X पोस्ट से नाराज; बोले- मेरे साथ गलत बर्ताव हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment