Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दूसरे के हाथ की उंगलियां कटी, हालत गंभीर; गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    3 hours ago

    1

    0

    लार थाना क्षेत्र में बीती रात एक बोलेरो ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक छट्ठू पुत्र देवनाथ (55 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे आनंद प्रसाद पुत्र भवसागर (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डुमरी और खरवनिया गांवों के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, डुमरी निवासी छट्ठू और आनंद पिंडी से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में छट्ठू पुत्र देवनाथ ने दम तोड़ दिया। आनंद प्रसाद को पहले देवरिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आनंद प्रसाद का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है और हाथ की तीन उंगलियां कट गई हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। छट्ठू की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया। मृतक के परिवार में पत्नी वेदांती देवी, पुत्र संदीप, पुत्रियां नीलम, गुड़िया और राधा, पिता देवनाथ, तथा भाई रमाकांत, जयराम और प्रदीप शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल पर राष्ट्रीय सम्मेलन:गरिमापूर्ण जीवन और बेहतर शिक्षा पर दिया गया जोर
    Next Article
    बहराइच में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़:अधिकारी बोले- जिले में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों के बहकावे में न आएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment