Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में फर्जी नियुक्ति का खुलासा:एक शिक्षक के तीन अनुमोदन पत्र, दो स्कूलों में एक साथ नौकरी

    4 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले में फर्जी नियुक्ति, कूटरचित दस्तावेज और सरकारी धन के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनकटा थाना क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम से तीन अलग-अलग अनुमोदन पत्र जारी कर उसे दो विद्यालयों में एक साथ सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत दिखाया गया। मामला उजागर होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों विद्यालयों के प्रबंधकों समेत शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मृत्युंजय पाण्डेय (निवासी भठ्या पाण्डेय, बनकटा) ने आरोप लगाया है कि प्रवीण कुमार कुशवाहा को नागेश्वर प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोठिलवा और लाला लाजपत राय शिक्षण संस्थान, बनकटा में एक साथ नियुक्त दिखाया गया। इसके लिए कूटरचित और बैकडेटेड दस्तावेज तैयार किए गए, जिनके आधार पर वेतन भी आहरित किया गया। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने 31 मार्च 2011, 22 अप्रैल 2010 और 27 जुलाई 2010 की अलग-अलग तिथियों के तीन अनुमोदन पत्र प्रस्तुत किए। जबकि एक पद के लिए एक ही अनुमोदन संभव होता है। इतना ही नहीं, आरोपी ने दोनों विद्यालयों में एक साथ कार्यरत दिखाकर न्यायालय में अलग-अलग याचिकाएं भी दाखिल कीं, जिससे पूरे मामले में फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और अन्य लोगों की मिलीभगत रही। पूर्व में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने नागेश्वर प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोठिलवा के प्रबंधक विपिन कुमार, लाला लाजपत राय शिक्षण संस्थान, बनकटा के प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता और सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि मामले में जालसाजी, धोखाधड़ी और कूटरचना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य संस्थानों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में कबाड़े की गोदाम में आग लगी, VIDEO:ढाई लाख की रद्दी जलकर खाक, दो घंटे में बुझी आग
    Next Article
    फर्रुखाबाद शहर में नीलगाय का बछड़ा पहुंचा:लोगों ने पकड़कर वन विभाग को सूचना दी, इलाज के लिए ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment