Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद शहर में नीलगाय का बछड़ा पहुंचा:लोगों ने पकड़कर वन विभाग को सूचना दी, इलाज के लिए ले गए

    5 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद शहर में शुक्रवार देर शाम एक नीलगाय का बच्चा आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। लोगों ने उसे पकड़कर वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए अपने साथ ले गई। यह घटना कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिद्धि पैलेस के पास हुई। देर रात आबादी क्षेत्र में नीलगाय का बछड़ा लोगों को देखकर इधर-उधर दौड़ने लगा। इस दौरान वह एक पोल से टकराकर हल्का घायल हो गया। आसपास मौजूद कुछ युवाओं ने नीलगाय के बछड़े को पकड़ा और उसे सरकारी हैंडपंप से बांध दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल बछड़े का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। बछड़े की हालत को देखते हुए, वन विभाग की टीम उसे आगे के उपचार के लिए क्षेत्रीय वन कार्यालय ले गई। अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बछड़े को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में फर्जी नियुक्ति का खुलासा:एक शिक्षक के तीन अनुमोदन पत्र, दो स्कूलों में एक साथ नौकरी
    Next Article
    सचेंडी में ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:जाम लगने पर साथी के साथ हाईवे किनारे खड़ा था, चार माह पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment