Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में मां-दो बेटों की मौत:खाने में जहर देने की आशंका, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पति हिरासत में

    4 hours ago

    2

    0

    देवरिया में जहर खाकर मां और दो बच्चों की मौत हो गई। महिला के भाई ने पति पर जहर देने का आरोप लगया है। जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर देवर आकाश अंदर गया तो तीनों बेसुध पड़े मिले। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच में जहर देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या और पारिवारिक विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। घटना मंगलवार देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र की है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला जिला मुख्याल से 2 किलोमीटर दूर मेहड़ा पुरवा मोहल्ले में निराला विश्वकर्मा (33) पत्नी अंजली (30) और दो बेटे कृष्णा (8) नागेंद्र (7) के साथ रहते थे। दोनों बच्चे सुन और बोल नहीं सकते थे। निराला ने वकालत की हुई थी लेकिन वह लकड़ी बेचने का काम करते थे। साल 2016 में उनकी शादी अंजली से हुई थी। पति-पत्नि के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। निराला के अनुसार उनकी पत्नी मंदबुद्धि थी। मंगलवार शाम मां और दोनों बेटों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग आ रहा था। परिजन उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां अंजलि और कृष्णा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नागेंद्र ने भी दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला के भाई ने लगाया हत्या का आरोप मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के भाई हरिकेश ने अंजली के पति निराला पर हत्या का आरोप लगाया। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि निराला लंबे समय से उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था, और इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। हरिकेश का कहना है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर या उसके द्वारा जहर दिए जाने के कारण यह घटना हुई है। विवाद और जहर सेवन की आशंका पुलिस के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले निराला और उसकी पत्नी अंजली के बीच विवाद हुआ था। अंजली अपने मायके जाना चाहती थी, जबकि निराला उसे कुछ दिन रुकने के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद अंजली मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और बताया जा रहा है कि उसने दो दिन से ठीक से खाना भी नहीं खाया था। मंगलवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी और दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार निराला का छोटा भाई आकाश किसी काम से घर पहुंचा था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह कमरे में गया, जहां अंजली और दोनों बच्चे बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जहर खाने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी ने बताया कि डायल 112 से सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि महिला और उसके दोनों बच्चों ने जहर का सेवन किया था। इलाज के दौरान अंजली और दोनों बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हर पहलू आत्महत्या, हत्या और पारिवारिक विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल-असम नतीजों से UP के लिए 5 बड़े मैसेज, अब अखिलेश के सामने दोहरी चुनौती, खास वोट बैंक के सहारे जीतना मुश्किल असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत ने यूपी की सियासत में हलचल तेज कर दी है। भाजपा का जहां मनोबल ऊंचा हुआ है, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। चुनाव नतीजों ने साफ संकेत दिया है कि 2027 के यूपी चुनाव में मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट रणनीति ही जीत दिलाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में कानपुर के नेताओं ने ताकत झोंकी:बांग्लादेशी बाॅर्डर पार कर बूथ पर गए, नेता वाले कपड़े नहीं पहने, बोले- लुंगी और बाईक गैंग की दहशत थी
    Next Article
    आगरा के जारूआ कटरा में बसपा नेता पर फायरिंग:हमलावर मोबाइल लूटकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment