Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में महिला और दो बेटों का अंतिम संस्कार:पति ने पुलिस अभिरक्षा में दी मुखाग्नि, जहर खाने से मौत की आशंका; फॉरेंसिक जांच जारी

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया शहर के मेहड़ा पुरवा मोहल्ले में हुई दर्दनाक घटना के बाद गुरुवार को एक महिला और उसके दो बेटों का अंतिम संस्कार पटनवा पुल घाट पर किया गया। इस दौरान पुलिस अभिरक्षा में मृतका अंजली के पति निराला विश्वकर्मा ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी। दोनों बच्चों के शवों को मां की चिता के पास दफनाया गया। यह घटना मंगलवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा मोहल्ले में हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। अंजली (30) और उनके बड़े बेटे कृष्णा (8) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, छोटे बेटे नागेंद्र उर्फ कान्हा (7) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसकी भी मौत हो गई। दोनों बच्चे मूक-बधिर बताए जा रहे हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद पुलिस के अनुसार अंजली और उनके पति निराला विश्वकर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े की स्थिति बनी रहती थी। विवाद बढ़ने पर अंजली कई बार अपने मायके चली जाती थीं, लेकिन बाद में समझौते के बाद वापस ससुराल आ जाती थीं। महिला थाना और कोतवाली स्तर पर भी कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई थी। बताया जा रहा है कि निराला करीब दो महीने पहले ही अंजली को मायके से वापस घर लेकर आए थे। पुलिस जांच में जहर सेवन की आशंका घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में जहर सेवन की आशंका जताई गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और फिर स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी आज देवबंद आएंगे:2400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकपर्ण और शिलान्यास करेंगे, 2 घंटे शहर रहेंगे
    Next Article
    बाराबंकी में 10 करोड़ की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा:पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तार; हीरे-सोने के जेवर और पिस्टल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment