Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में मजदूर ने की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाई, फंदे से लटका मिला शव

    12 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पकड़ी ओझा गांव में हुई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश पासवान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ेर के निवासी थे और पिछले कई वर्षों से पकड़ी ओझा गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, राजेश पासवान हाल ही में पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान थे। बताया गया कि शराब और पैसों को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह तनाव में थे। शुक्रवार सुबह राजेश पासवान शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। खुखुन्दू थाना प्रभारी राहुल सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश पासवान अपने पीछे पत्नी और पांच पुत्र-पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी एक पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी पुत्री की शादी तय थी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में शराब दुकान हटाने की मांग:डीएम से मिले ग्रामीण गांव के बीच खुली दुकान से परेशानी, बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर
    Next Article
    अंबेडकरनगर में तीन ग्रामीण सड़कों का निर्माण:राज्य सड़क निधि योजना से 1.92 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment