Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में तीन ग्रामीण सड़कों का निर्माण:राज्य सड़क निधि योजना से 1.92 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    10 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील में तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा। राज्य सड़क निधि योजना के तहत इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 92 लाख 97 हजार रुपये खर्च होंगे। इन परियोजनाओं से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय की पहल पर संबंधित विभाग ने सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब विभाग जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू करेगा। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इससे स्थानीय कारोबार और कृषि गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। खराब सड़कों के कारण अब तक ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिससे अब राहत मिलेगी। जिन तीन सड़कों का निर्माण होना है, उनमें रामनगर चहोड़ा मुख्य मार्ग से मोलनापुर, रसूलपुर होते हुए बरमसापुर प्राथमिक विद्यालय तक संपर्क मार्ग शामिल है, जिसकी लागत 51.37 लाख रुपये है। दूसरी सड़क बी०जे०आर० किमी०-29 से प्राइमरी विद्यालय होते हुए खरुवांव तक संपर्क मार्ग है, जिस पर 67.74 लाख रुपये खर्च होंगे। तीसरी सड़क जी०एस० हाईस्कूल आजमगढ़ बॉर्डर से लालमनपुर तक संपर्क मार्ग है, जिसकी लागत 73.66 लाख रुपये है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मजदूर ने की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाई, फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    बलिया में तालाब में डूबकर युवक की मौत:भैंस निकालते समय हादसा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment