Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में मटकोरवा रस्म निभाने जेसीबी पर बैठकर निकली दुल्हन:भाइयों ने इकलौती बहन की शादी में हाथी-डीजे के साथ निकाला जुलूस

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में एक अनोखी मटकोरवा रस्म इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दुल्हन रागनी राजभर ने जेसीबी पर बैठकर मटकोरवा की रस्म निभाई, जिसे देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव का है। खखड़ी गांव निवासी सुरेंद्र राजभर की बेटी रागनी की शादी मंगलवार को थी। शादी से पहले मटकोरवा रस्म को खास और यादगार बनाने के लिए परिवार ने अनोखी तैयारी की। दूल्हे पक्ष की ओर से मंगाई गई जेसीबी को फूल-मालाओं से सजाकर दुल्हन के रथ का रूप दिया गया। दुल्हन रागनी अपनी मां सुदांती देवी, बुआ फुलमती, भाइयों भूषण, सुशन, पियूष, नितेश, भाभियों रितू, नीलम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जेसीबी पर सवार होकर मटकोरवा के लिए निकलीं। जुलूस में आगे सजा-धजा हाथी चल रहा था, जबकि पीछे गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, डीजे और नृत्यांगनाओं के नृत्य ने माहौल को और भव्य बना दिया। रास्ते भर दुल्हन और परिवार के लोगों ने जेसीबी पर चढ़कर नृत्य किया। इस अनोखी रस्म को देखने के लिए पूरे गांव के लोग सड़कों पर जुट गए। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इस तरह की मटकोरवा देखी है। वहीं परिजनों के अनुसार, चार भाइयों ने अपनी इकलौती बहन की शादी को खास बनाने के लिए यह आयोजन किया था। परंपरा और आधुनिकता के इस अनूठे संगम को गांव के बुजुर्गों ने भी सराहा और इसे नई सोच की मिसाल बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कुल्फी खाने आए युवक से चेन स्नेचिंग:दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था, लुटेरों का पीछा भी किया
    Next Article
    West Bengal Voting LIVE: पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज में भी भारी मतदान, शाम 5 बजे तक 89.99% वोट पड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment