Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला:छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ दी श्रद्धांजलि, मौन रखा

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया में पुलवामा हमले के शहीदों की याद में बाबा राघव दास पीजी कॉलेज के छात्रों ने शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर पुरवा, गोरखपुर रोड और ओवरब्रिज होते हुए शहर के सुभाष चौक तक पहुंचा। लगभग तीन किलोमीटर लंबे इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च के दौरान छात्रों में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। कुछ छात्र हाथों में तिरंगा लिए मार्च की अगुवाई कर रहे थे, जबकि अन्य छात्र मोमबत्तियां जलाकर अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रहे थे। पूरे रास्ते 'भारत माता की जय' और 'अमर शहीद अमर रहें' जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। छात्रों ने पुलवामा की घटना को याद करते हुए वीर जवानों के बलिदान को नमन किया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। सुभाष चौक पहुंचने पर छात्रों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और बलिदान से अवगत कराना था। कैंडल मार्च के जरिए छात्रों ने यह संदेश दिया कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर कुबेर नाथ सिंह, आशुतोष ओझा, विनय यादव, गोलू वर्मा, रंजीत कुशवाहा, अभिनव ओझा, नीरज यादव, सदाम हुसैन, सलमान मंसूरी, आशुतोष सिंह, अनुप चौरसिया, बबलू चौहान, ज्ञानेन्द्र कुमार, अर्पित चौरसिया, विपिन, राहुल कुमार गुप्ता, गणेश कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल जायसवाल, बैजू शर्मा, सिद्धांत सिंह, शिवम पाण्डेय और सुमित्रा सहित कई छात्र उपस्थित थे। सभी ने एक साथ शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के पंचायत सचिव की जहरीला पदार्थ सेवन से मौत:गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    देवाश्रम मठ विवाद में प्रशासनिक जांच शुरू:प्रबंधकीय अधिकार को लेकर विवाद, महाशिवरात्रि पर पुलिस निगरानी में खुलेगा मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment