Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवाश्रम मठ विवाद में प्रशासनिक जांच शुरू:प्रबंधकीय अधिकार को लेकर विवाद, महाशिवरात्रि पर पुलिस निगरानी में खुलेगा मंदिर

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के देवाश्रम मठ के प्रबंधकीय अधिकार को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। यह जांच महंत भगवान गिरी द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए एक प्रार्थना पत्र के आधार पर की जा रही है। इसमें मठ के प्रबंधकीय अधिकार, हस्तक्षेप और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। तहसीलदार अलका सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार दोपहर तहसीलदार अलका सिंह पुलिस टीम के साथ मठ पहुंचीं। बाद में उन्होंने थाना परिसर में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। जांच के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जांच के समय न तो महंत अभयानंद गिरी और न ही महंत भगवान गिरी स्वयं मौके पर उपस्थित थे। तहसीलदार ने महंत भगवान गिरी से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका पक्ष जाना। उनके प्रतिनिधि ने प्रशासन को दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई। दूसरे पक्ष ने भी अपने तर्क और साक्ष्य प्रस्तुत किए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों से मिले अभिलेखों की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। इस बीच, प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट सुरक्षा व्यवस्था में खुलवाने का निर्णय लिया है। इस बारे में दोनों पक्षों को सूचित कर दिया गया है। रविवार देर शाम पूजन के बाद मंदिर का कपाट बंद कर दिया जाएगा। इस निर्णय को लेकर थाने में दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई। समझाकर सभी को शांत कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला:छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ दी श्रद्धांजलि, मौन रखा
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 176 का टारगेट दिया:मार्क चापमन ने 48 रन बनाए, मार्को यानसन को 4 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment