Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पुलिस ने जांच शुरू की, गांव में शोक का माहौल

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र स्थित बरडीला अली गांव में बुधवार देर रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव निवासी रविन्द्र पाण्डेय के बड़े पुत्र अजय पाण्डेय (32) के रूप में हुई है। अजय घर पर रहकर यजमानों के यहां पूजा-पाठ का कार्य करते थे। उनका छोटा भाई इंद्रजीत विदेश (दुबई) में रहता है। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम अजय किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने पश्चिम दिशा में स्थित एक खेत में आम के पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान अजय पाण्डेय के रूप में हुई। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पकड़ी बाजार चौकी प्रभारी विवेक यादव अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया, उसे कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा दुख है और गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में प्रधान बर्खास्त, 3.36 लाख की वसूली होगी:वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए
    Next Article
    Hanuman Jayanti पर दिखेगी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर होगा रिलीज; जानें बजट और कास्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment