Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान:75 वर्षीय बुजुर्ग चार दिन से लापता थे, परिजनों ने बताया मजदूरी करते थे

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले एक बुजुर्ग के शव की पहचान कर ली गई है। यह शव तिलौली गांव के पास भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर मिला था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पटरी पर पड़े शव पर पड़ी। शव की स्थिति खराब होने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में परिजनों ने शव की शिनाख्त 75 वर्षीय गंगा सागर चौहान के रूप में की। वह सलेमपुर थाना क्षेत्र के उरदौली गांव निवासी बासदेव के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि गंगा सागर चौहान मजदूरी करते थे और चार दिन पहले घर से निकले थे, जिसके बाद से लापता थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा RTO में तैनात डीबीए ने ली रिश्वत, VIDEO:रिपोर्ट लगाने नाम के नाम पर लिए 200 रुपए, एआरटीओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा
    Next Article
    पहले 4 मैच में सिर्फ 1 विकेट, फिर अचानक कैसे चमकी नूर अहमद की किस्मत, कोच ने किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment