Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में रसोई गैस की किल्लत बढ़ी:बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, लंबी लाइनें लगी

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत एक बार फिर बढ़ गई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों तथा गोदामों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई स्थानों पर लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका। जिले में कुल 79 गैस एजेंसियों के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, इन दिनों आपूर्ति में कमी के कारण एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई एजेंसियों पर सिलेंडर खत्म होने की सूचना दी जा रही है, जिससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्होंने पहले से गैस की बुकिंग करा रखी है, लेकिन एजेंसी पर जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। नंदना वार्ड निवासी संजय मद्धेशिया ने बताया कि वह रविवार को काफी देर तक लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इसी तरह, रम्भा देवी और शांति देवी ने जानकारी दी कि उन्होंने होली से पहले ही गैस बुक करा ली थी, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। रानी, आरती और महेश जैसे अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उनकी गैस बुकिंग ही नहीं हो पा रही है। इन उपभोक्ताओं के घरों में सिलेंडर खत्म हो चुके हैं, जिससे खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। यह समस्या किसी एक एजेंसी तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले की कई गैस एजेंसियों पर ऐसे ही हालात बने हुए हैं। जिले के उपभोक्ताओं के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग के अंतराल को बढ़ा दिया है। पहले जहां एक रीफिल मिलने के 21 दिन बाद नई बुकिंग कराई जा सकती थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। वितरकों का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संकट के कारण एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि फिलहाल गैस की कोई बड़ी किल्लत नहीं है, लेकिन आपूर्ति कम होने से बैकलॉग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि गैस बुकिंग के लिए फोन मिलाने पर कॉल कनेक्ट नहीं हो रही है। पटेल नगर निवासी वीके पाठक ने बताया कि उन्होंने दिनभर में कई बार बुकिंग करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आजाद नगर के जितेंद्र जायसवाल को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने बताया की बुकिंग बढ़ाने से बढ़ी भीड़ जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और जरूरत के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि होली के दौरान लंबी छुट्टी के कारण कुछ समय के लिए समस्या उत्पन्न हुई थी। साथ ही अफवाह फैलने से कई लोगों ने एक साथ बुकिंग कर दी, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें और अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें, क्योंकि अब ओटीपी बताने के बाद ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जाएगी। प्रशासन के अनुसार जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात से पहले अग्निवीर सैनिक का निधन:होली के दिन पैर फिसलने से सिर में आई थी चोट, तिरंगे में लिपटा हुआ आया पार्थिव शरीर
    Next Article
    Force 3 के सेट पर हर्षवर्धन राणे को देख बेकाबू हुए फैंस, गुजरात में शूटिंग रुकने पर एक्टर ने मांगी टीम से माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment