Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई:आरोपी की 31 लाख की संपत्ति कुर्क, मकान सील

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में पुलिस और प्रशासन ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। VOIP कॉल के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह के ठिकाने को कुर्क कर दिया गया। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला स्थित संकट मोचन गली में की गई, जहां से संगठित तरीके से साइबर फ्रॉड का नेटवर्क संचालित हो रहा था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवरिया के आदेश पर संबंधित मकान को सीज कर कुर्क किया गया। प्रशासन के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 31 लाख 31 हजार 680 रुपये आंकी गई है।जांच में पता चला कि आरोपी इसी मकान में रहकर VOIP तकनीक का उपयोग करता था। वह विदेशी या अन्य नंबरों से आने वाली कॉल को लोकल कॉल में बदलकर लोगों को भ्रमित कर उनसे ठगी करता था। इस काम के लिए मकान के अंदर तकनीकी उपकरणों का एक सेटअप तैयार किया गया था, जिसके जरिए बड़े पैमाने पर साइबर अपराध किए जा रहे थे। इस पूरे मामले की विवेचना महुआडीह थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने की। जांच के दौरान साइबर ठगी के इस संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107(4) के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अपनी तरह की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों को एक सख्त संदेश देती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी मैसेज से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकोरी में लूट की 2 वारदात का खुलासा:यक्ष ऐप से पकड़ में आए आरोपी, बाइक व मोबाइल बरामद
    Next Article
    कानपुर से 18 मेमू ट्रेन रहेंगी निरस्त:रेलवे गंगा पुल पर ट्रैक का होगा काम, 1 से 14 अप्रैल तक रहेगा मेगा ब्लाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment