Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत:बरहज में अज्ञात बुलेट की टक्कर से हुआ हादसा, पार्टी के नगर अध्यक्ष थे

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बरहज में कांग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे राम जानकी मार्ग पर हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अब जानिए पूरी घटना… 35 वर्षीय जितेंद्र जायसवाल उर्फ जीतू, जो बरहज के आजाद नगर दक्षिणी के निवासी और कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष थे, अपने दोपहिया वाहन से कान्हा गौशाला से लगभग 100 मीटर पूर्व की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें बरहज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया के मर्चरी हाउस भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई और अस्पताल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बड़े बेटे की पिछले साल हुई थी मौत जितेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, 17 वर्षीय बेटा आदर्श और बेटी रिया हैं, जो इस घटना से गहरे सदमे में हैं। परिवार पहले से ही एक और दुखद घटना से उबर रहा था, क्योंकि उनके बड़े बेटे रौनक की पिछले साल होली के दौरान सरयू नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति पर नाबालिगों से देह व्यापार कराने का आरोप:महिला बोली- आरोपियों में अस्पताल की मालकिन भी शामिल, मुझे-बेटी को जहर भी दिया
    Next Article
    बरेली में नवरात्रि पर गोकशी से हिंदू संगठनों में आक्रोश:फरीदापुर चौधरी के नाले में गोवंश के अवशेष मिले, एनकाउंटर की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment