Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में शराब दुकानों पर चोरी:नकदी और लाखों की शराब गायब, मुसैला में प्रयास विफल

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया खुखुंदू कस्बे और मुसैला में स्थित अंग्रेजी व बीयर की कंपोजिट दुकानों को चोरों ने गुरुवार भोर में निशाना बनाया। खुखुंदू में चोर दुकान और गोदाम का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद सहित लगभग ढाई लाख रुपये की शराब चोरी कर ले गए। वहीं, मुसैला स्थित दुकान में चोरी का प्रयास विफल रहा। घटना के बाद पुलिस और स्वाट टीम जांच में जुट गई है। खुखुंदू गांव निवासी रीना सिंह पत्नी रवि सिंह के नाम से कस्बे में अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान संचालित होती है। बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद कर्मचारी अपने घर चले गए थे। गुरुवार भोर में चोरों ने दुकान और गोदाम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वे बिक्री के 40 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये की शराब चोरी कर फरार हो गए। उधर, मुसैला स्थित अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान, जो शीला पांडेय निवासी ज्ञान छपरा थाना मईल के नाम से संचालित है, वहां भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा और वे खाली हाथ लौट गए। जाते समय चोर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर गए। बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे की गैलरी में एक बोलेरो वाहन से उतरते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। संदिग्ध ने अपना चेहरा कपड़े से ढंक रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद के खिलाफ भाजपा ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन:पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    लखनऊ में मेधावी छात्र सम्मानित, तनाव प्रबंधन पर चर्चा:भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रगति शाखा ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment