Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में शीतलहर का प्रकोप जारी:बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। घने कोहरे से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण गलन भरी ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में 95 प्रतिशत आर्द्रता बनी हुई है, जिससे ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है। लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और देर शाम के समय ठंड का प्रभाव सबसे अधिक देखा गया। दृश्यता घटकर लगभग एक किलोमीटर रह गई है, जिसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा है। कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, वहीं ट्रेनों के संचालन में भी देरी हुई। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचाव करने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की गई है। पिछले दो दिनों से दिन में सूर्य निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन सुबह, शाम और रात में कोहरे व शीतलहर के कारण गलन और ठंड लगातार बढ़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में गलन भरी सर्दी, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री:जनजीवन बेहाल, कई ट्रेनें रद्द और घंटों देरी से चल रहीं
    Next Article
    उन्नाव में आज साक्षी महाराज का जन्मदिन:अरोड़ा रिसोर्ट में भव्य आयोजन; VIP मूवमेंट को लेकर पुलिस अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment