Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तेज आंधी के बाद एक घंटे बारिश:निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने से लोग रहे परेशान

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। अचानक बदले मौसम के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई। बारिश शाम करीब 6 बजे से शुरू हुई और लगभग एक घंटे तक जारी रही। जिला मुख्यालय पर साढ़े छह बजे बारिश शुरू हुई, जबकि बैतालपुर, रुद्रपुर, बरहज, पथरदेवा, तरकुलवा और रामपुर कारखाना जैसे क्षेत्रों में यह पहले ही शुरू हो गई थी। लगातार हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ। शाम को बाजार गए लोगों को कीचड़ और पानी से भरी सड़कों से गुजरने में काफी परेशानी हुई। तेज हवाओं और बिजली चमकने से लोगों में दहशत फैल गई। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ गया, जिससे गंदगी और जलजमाव की समस्या और बढ़ गई। इस बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है, खासकर सब्जी उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। जामदा क्षेत्र में नेनुआ, लौकी और सिरोही जैसी सब्जियों की फसलें तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर गिर गईं, जिससे उनकी पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि अचानक आई इस बारिश से उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजे की मांग की है। हालांकि, भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन जलभराव और फसलों के नुकसान ने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। प्रशासन को जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में युवक कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर पहुंचा:जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज
    Next Article
    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चुनाव परिणामों पर चर्चा की:कहा- पूर्व सरकारों ने व्यापारियों के हित में काम नहीं किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment