Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तरबूज के खेत में मिला महिला का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, घटना की जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जनपद के भागलपुर क्षेत्र में एक 48 वर्षीय महिला का शव नदी किनारे स्थित तरबूज के खेत में मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। मृतका की पहचान भागलपुर निवासी साजिदा (48) पत्नी रहादत अली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, साजिदा रविवार दोपहर अपनी सब्जी और तरबूज की फसल की देखरेख के लिए खेत पर गई थीं। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। शाम को परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में खेत की ओर पहुंचे, जहां साजिदा अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि साजिदा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और गला दबाने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। उनकी जीभ भी बाहर निकली हुई थी, जिससे आशंका है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला पुलिस को बुलाकर शव का पंचनामा किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यह घटना नदी किनारे एक सुनसान क्षेत्र में हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। भागलपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन गेमिंग ठगी में 50 बैंक खातों का जाल:गरीबों के नाम पर खुलवाए खाते, करोड़ों का लेनदेन उजागर
    Next Article
    पिकनिक मनाने आए चार छात्र डैम में डूबे...दो की मौत:झांसी में दो को चरवाहे ने बचाया, चारों एक नाव में सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment