Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दो साल से सड़क अधूरी:गुस्साए ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल, दर्जनों गांव प्रभावित

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही एक महत्वपूर्ण सड़क दो साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने अधूरी सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कई ग्रामीण विरोध स्वरूप भूख हड़ताल पर भी बैठ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण का कार्य लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है। यह मामला सलेमपुर तहसील क्षेत्र के रोपन छपरा–परासी चकलाल मार्ग का है। लगभग 5.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब 7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होना था। यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ता है और स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। योजना के अनुसार, सड़क का निर्माण वर्ष 2023-24 तक पूरा किया जाना था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीण अधूरी सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क अधूरी रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का भुगतान हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद काम पूरा नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों, अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) द्वारा ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण निर्माण कार्य लगातार रुका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस सड़क के निर्माण का ठेका मेसर्स सीएल गुप्ता एंड सन्स को दिया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीयू में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर 'पाई डे' समारोह:जौनपुर में प्रो. प्रमोद यादव बोले- गणित सभी क्षेत्रों की नींव का आधार
    Next Article
    रायबरेली में गैस संकट गहराया, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन:सूर्य गैस एजेंसी के बाहर नारेबाजी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment