Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गैस संकट गहराया, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन:सूर्य गैस एजेंसी के बाहर नारेबाजी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    17 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में गैस आपूर्ति को लेकर जनता का आक्रोश बढ़ गया है। त्रिपुला चौराहा स्थित सूर्य गैस एजेंसी के गोदाम के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस आपूर्ति न होने पर प्रशासन और गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह जन आक्रोश केवल सूर्य गैस एजेंसी तक सीमित नहीं है। रायबरेली की लगभग सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर आम जनता परेशान है। उपभोक्ता नियमित आपूर्ति न होने से जूझ रहे हैं। कनेक्शन धारक अभिनव ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्होंने होली से पहले गैस बुक की थी। सिलेंडर 5 मार्च को डिलीवर भी कर दिया गया था, लेकिन उन्हें आज तक नहीं मिल पाया है। अभिनव के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा लगातार सिलेंडर आपूर्ति की बात करना पूरी तरह गलत है और जनता को गुमराह करने जैसा है। एक बैंक कर्मी ने भी अपनी समस्या साझा की। उनके मुताबिक, डीएससी पर्ची के लिए लाइन लगाने से पहले ऑनलाइन बुकिंग करने में घंटों सर्वर खराब रहता है, जिससे यह मुश्किल हो जाता है। यदि किसी तरह ऑनलाइन बुकिंग हो भी जाती है, तो एजेंसी बंद मिलती है। जब एजेंसी खुली होने की सूचना पर वहां पहुंचते हैं, तो पता चलता है कि सिलेंडर खत्म हो गए हैं। ऐसे में सिलेंडर मिलना और आपूर्ति दोनों ही बहुत मुश्किल हो गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आम जनता सड़कों पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दो साल से सड़क अधूरी:गुस्साए ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल, दर्जनों गांव प्रभावित
    Next Article
    बांदा में ट्रक की टक्कर से नाबालिग छात्र की मौत:स्कूल से वापस घर लौटते समय हुआ हादसा, भाई गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment