Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:पति पर मारपीट कर शव रेलवे ट्रैक पर रखने का आरोप, दो बच्चों की मां थी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान छतरौनी बनकटा निवासी साधना देवी (26) पत्नी शेषनाथ यादव के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, बनकटा क्षेत्र के रुसतम बहियारी गांव निवासी बैजनाथ यादव ने वर्ष 2020 में अपनी बेटी साधना का विवाह शेषनाथ यादव से किया था। शादी के बाद साधना के दो बच्चे हुए, जिनमें 5 वर्षीय बेटा आर्य उर्फ आशु और 18 माह की एक बच्ची शामिल हैं। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि 11 अप्रैल को ससुराल में साधना के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद 13 अप्रैल को उसके पति शेषनाथ यादव उसे दवा कराने के बहाने घर से ले गए, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, दो दिन बाद पूर्वी ढाला, भाटपार रानी के पास रेलवे ट्रैक किनारे साधना का शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि साधना की पिटाई कर हत्या की गई और फिर घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया है, जिससे मायके पक्ष में आक्रोश है। सूचना मिलने पर भटनी जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम का सदन शुरू:कूड़ा उठाने की खराब व्यवस्था पर घेरेंगे पार्षद, कुत्तों के शेल्टर होम और महिला हॉस्टल पर लगेगी मुहर
    Next Article
    बाबा साहब की जयंती पर दिखा सियासी रंग:कानपुर में सपा-कांग्रेस का नीला गमछा, बीजेपी के 15 से 17 अप्रैल तक विशेष आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment