Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या:गांव के लोगों ने पीटा था, 3 दिन के इलाज के बाद गई जान

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया में बरियारपुर थाना क्षेत्र के घटैला चैती गांव में मारपीट में घायल एक युवक देवानंद शर्मा (18) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता जनार्दन शर्मा ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार, यह घटना 26 अप्रैल की रात करीब 9 बजे हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने देवानंद के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए चौराहे स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार मिला। 27 अप्रैल को देवानंद की तबीयत और बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर 28 अप्रैल को उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता जनार्दन शर्मा का आरोप है कि उनके बेटे के साथ जानबूझकर मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी जान चली गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश:धूलभरी आंधी चलने और बादलों से अंधेरा छाया; 6 डिग्री गिरा तापमान
    Next Article
    19 साल पुराना खौफ जिसे अकेले देखने की हिम्मत नहीं करता कोई, 12 लाख के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment