Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:पेट की बीमारी से परेशान था, नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने देखा शव

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया वार्ड नंबर-5 में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरैया वार्ड नंबर-5 निवासी 36 वर्षीय झब्बर राजभर पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। वह मंगलवार दोपहर से ही अपने घर से लापता थे। परिजनों ने देर शाम तक उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिवार के लोग पूरी रात उनकी चिंता में रहे। बुधवार सुबह नदावर छोटी गंडक नदी के किनारे एक पेड़ से उनका शव लटकता हुआ मिला। नदी किनारे खेल रहे कुछ बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों के अनुसार, झब्बर राजभर लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी, खासकर लीवर संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में डॉक्टर को दिखाने के बाद से वह काफी चिंतित और उदास रहने लगे थे। परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान थे। मृतक अपने पीछे पत्नी जानकी देवी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों में अमन (14), काजल (12), करन (10) और अर्जुन (8) शामिल हैं। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। सलेमपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि नदी के किनारे एक पेड़ से शव लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मोतीपुर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई बॉडी
    Next Article
    कर्नलगंज तहसील में वकीलों और लेखपालों का प्रदर्शन:वकील SDM के खिलाफ, ट्रांसफर की मांग, लेखपाल सपोर्ट में उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment