Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप:शादी का झांसा देकर सात माह तक बनाए संबंध, अब दे रहा धमकी

    14 hours ago

    1

    0

    देवरिया में शादी का झांसा देकर एक युवती से सात माह तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक अब शादी से इनकार कर रहा है और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने भाटपार रानी पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिला के कटेया थाना क्षेत्र की रहने वाली यह युवती अपने परिवार के साथ देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। वह एक दुकान पर सेल्समैन का काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने उससे प्रेम संबंध का प्रस्ताव रखा। युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उससे नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर सात महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विश्वास दिलाने के लिए वह उसे अपने घर भाटपार रानी भी ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब युवती ने युवक पर विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह उसे लगातार जान से मारने की धमकियां देने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसने भाटपार रानी थाने में लिखित तहरीर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे वह भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। न्याय की मांग को लेकर युवती ने देवरिया में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा का डेलिगेशन रोका गया:वाराणसी जाने से पहले ही रोके गए नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, बहुखंडी मंत्री आवास पर पुलिस का पहरा
    Next Article
    लखनऊ में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:दाहिना पैर बीच से टूटकर अलग हुआ, हड्डी निकल आई; तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment