Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया मेडिकल कॉलेज में अवकाश पर भी ओपीडी खुली:अवकाश में भी मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में होली के अवकाश के बावजूद मरीजों की सुविधा के लिए सोमवार और मंगलवार को आधे दिन ओपीडी संचालित की गई। सोमवार को ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रही, जिसमें मरीजों का इलाज किया गया। रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 11:30 बजे तक खुला था। सरकार ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को होली का अवकाश घोषित किया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दूर-दराज से आने वाले मरीजों को राहत देने के लिए दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में उपचार की सुविधा देने का निर्णय लिया। मरीजों को जानकारी न होने पर समस्या कई मरीजों को इस व्यवस्था की जानकारी नहीं थी। दोपहर 12 बजे के बाद ओपीडी पहुंचने वाले मरीज बिना इलाज के लौट गए। दोपहर तक ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखी गई। चिकित्सकों ने निर्धारित समय तक मरीजों का इलाज किया और उन्हें जांच व उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, इसलिए अवकाश के दौरान भी व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। होली पर इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू होली के दिन ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) सहित तीन डॉक्टर और आवश्यक स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। मरीजों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 बेड का एक वार्ड भी आरक्षित किया गया है। सीएमएस ने की व्यवस्था की पुष्टि मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह मरीजों के हित को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि त्योहार के दौरान भी किसी को इलाज के अभाव में परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में होली पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट:सभी डॉक्टर अस्पताल में रहेंगे, हॉटस्पॉट पर एम्बुलेंस तैनात
    Next Article
    होलिका दहन उत्सव में शामिल होंगे सीएम:सवा क्विंटल फूलों से होगा भव्य स्वागत; भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा को करेंगे रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment