Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया पुलिस ने 105 पेटी अवैध शराब पकड़ी:बिहार ले जाई जा रही थी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले की लार पुलिस ने होली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सुतावर मोड़ के पास से 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बोलेरो पिकअप को रोका, जिससे यह खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक सहित दो लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इसमें 49 पेटी ऑफिसर चॉइस (180 एमएल के 2352 पाउच,), 49 पेटी 8PM (180 एमएल के 2352 पाउच), 2 पेटी मैकडॉवेल (180 एमएल की 96 बोतल), 2 पेटी ओल्ड मॉन्क (375 एमएल की 48 बोतल) और 3 पेटी ओल्ड मॉन्क (180 एमएल की 144 बोतल) शामिल थीं। कुल बरामद शराब की मात्रा लगभग 907 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो बभनी सकरापार, थाना खुखुंदू, देवरिया का निवासी है। दूसरा आरोपी नीरज पासवान है, जो गोपालापुर, थाना कोतवाली, देवरिया का रहने वाला है। पुलिस ने पिकअप वाहन और अवैध शराब को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि यह शराब उत्तर प्रदेश से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के संबंध में आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारीं, आरोपियों की तलाश जारी
    Next Article
    तेज रफ्तार पिकअप ने रेहड़ी वालों को रौंदा:सहारनपुर में 62 फूटा चौक पर हादसा, कई घायल, एक की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment