Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार पिकअप ने रेहड़ी वालों को रौंदा:सहारनपुर में 62 फूटा चौक पर हादसा, कई घायल, एक की हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फूटा चौक पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने सड़क किनारे फल बेच रहे रेहड़ी वालों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई रेहड़ियां पलट गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। अनियंत्रित होकर गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़ी फलों की रेहड़ियों में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और कई लोग बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में फलों से भरी रेहड़ियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 62 फूटा चौक पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया पुलिस ने 105 पेटी अवैध शराब पकड़ी:बिहार ले जाई जा रही थी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    एसटीएफ अधिकारी बताकर मोरंग व्यवसायी का किया अपहरण:24 घंटे तक गाड़ी में बंधक बनाया, 2 लाख वसूले, 3 लाख न देने पर छोड़कर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment