Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवेश शाक्य बोले- चुनाव आयोग भाजपा का फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन:कानपुर में PDA पंचायत, कहा- 2027 का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रविदास पुरम स्थित बिहारी टोला में रविवार शाम 6 बजे समाजवादी पार्टी ने PDA पंचायत की। इसमें एटा से सपा सांसद देवेश शाक्य ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। देवेश शाक्य ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से PDA समाज के लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन बताते हुए कहा कि 2027 का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की। पंचायत में लाल इमली मिल, नगर निगम के टेंडर और शहर की बदहाल सड़कों व सफाई व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए गए। बोले- मतदाता सूची से PDA समाज के लोगों के नाम काटे जा रहे सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का PDA संदेश प्रेम, दया और अपनापन है। उनके मुताबिक, PDA शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं, खासकर PDA समाज के लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन की तरह काम कर रहा है। लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान होना चाहिए। नगर निगम के 125 करोड़ के टेंडर पर उठाए सवाल देवेश शाक्य ने कानपुर नगर निगम से जुड़े 125 करोड़ रुपये के टेंडर के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो कुछ हुआ है, वह जनता के सामने आ रहा है। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी नहीं दी। सांसद ने लाल इमली मिल को दोबारा चालू कराने के वादे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पहले मिल चालू कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने व्यापारियों पर प्रस्तावित मर्चेंट UPI लेनदेन शुल्क को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने सरकार की नीतियों को व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया। शहर में गड्ढे और गंदगी से जनता परेशान: हाजी फजल महमूद सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग पानी, बिजली और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। दिवाली नजदीक है, लेकिन शहर की सड़कों पर गड्ढे हैं और बाजारों में गंदगी फैली हुई है। उन्होंने कहा कि PDA का संदेश समाज के सभी वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाना है। उन्होंने लोगों से भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। विनय गुप्ता रहे कार्यक्रम के संयोजक कार्यक्रम के संयोजक विनय गुप्ता रहे, जबकि मंच का संचालन सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। पंचायत में संजय सिंह बंटी सेंगर, रजत मिश्रा, वीरसेन यादव, योगेंद्र कुशवाह, राजकुमार चौहान, जयराम सिंह, विभू गुप्ता, महेंद्र सिंह, अर्पित त्रिवेदी, शादाब आलम, शिवकुमार वाल्मीकि, राकेश निषाद, अमरजीत यादव, श्याम सिंह बबल, आकाश यादव, पूजा यादव और रेखा यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विरोध के बीच 96 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर हैंडओवर:नगर आयुक्त और महापौर के बीच इसके संचालन को लेकर चल रहा विवाद
    Next Article
    प्रयागराज में सार्वजनिक जगह पर शराब पीते 51 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन पियक्कड़', सभी पर कानूनी कार्रवाई शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment