Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विरोध के बीच 96 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर हैंडओवर:नगर आयुक्त और महापौर के बीच इसके संचालन को लेकर चल रहा विवाद

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 96 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को इसे श्री बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के हैंडओवर कर दिया गया। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके तिवारी, टेक्निकल इंचार्ज राहुल सब्बरवाल और श्री बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी रविवार दोपहर को कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां स्मार्ट सिटी की टीम ने निर्माण कार्यों, तकनीकी पहलुओं और मौजूदा सुविधाओं की जांच के बाद इसे हैंडओवर कर दिया। कन्वेंशन सेंटर को लेकर नगर आयुक्त और महापौर के बीच विवाद चल रहा है। इसके संचालन व रखरखाव का टेंडर स्मार्ट सिटी की ओर से बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को देने के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने हंगामा खड़ा कर दिया था। उनका तर्क था कि इसे सदन से पास कराकर संचालन के लिए देना चाहिए। उधर, बिना हैंडओवर के बावजूद सोशल मीडिया में 23 अक्टूबर से क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसकी चर्चा होने के बाद ही नगर आयुक्त ने हैंडओवर की कार्रवाई तेज कर दी थी। लग्जरी सुविधाओं से भरा है कन्वेंशन सेंटर कानपुर नगर निगम की जमीन पर कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने करीब 96 करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया है। इसका निर्माण साल 2025 में पूरा हो गया था। 26 सितंबर 2026 को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मेसर्स श्री बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ एमओयू साइन किया था। इसके तहत कंपनी को सेंटर के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, 9 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक में महापौर ने टेंडर निरस्त करने का दावा किया था। उनका आरोप है कि सदन और कार्यकारिणी को जानकारी दिए बिना ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। ऐसे में हैंडओवर की कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित छठवें राज्य वित्त आयोग के फोरम के सामने भी महापौर ने कन्वेंशन सेंटर के टेंडर का मुद्दा उठाया था। 23 से 27 अक्टूबर तक प्रदर्शनी का प्रचार इधर, सोशल मीडिया पर कन्वेंशन सेंटर में 23 से 27 अक्टूबर तक क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी आयोजित करने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसमें 22 से अधिक राज्यों के 100 से ज्यादा कारीगर हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में पारंपरिक वस्त्र, हथकरघा, होम डेकोरेशन, हस्तनिर्मित आभूषण समेत 100 से अधिक प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक का समय प्रस्तावित है। वहीं, हैंडओवर की कार्रवाई, महापौर की आपत्तियों और प्रदर्शनी के प्रचार ने सेंटर को लेकर विवाद फिर गरमा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला के तीसरे दिन पंचवटी से बालि वध तक मंचन:लखनऊ की 34वीं रामलीला में कलाकारों ने जीवंत किए दृश्य, दर्शकों ने सराहा
    Next Article
    देवेश शाक्य बोले- चुनाव आयोग भाजपा का फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन:कानपुर में PDA पंचायत, कहा- 2027 का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment