Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावत का न्योता देने गई युवती से अभद्रता:सुल्तानपुर में विवाद के बाद की फायरिंग, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौली गांव में गुरुवार रात दावत के न्योते को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के अनुसार, घटना 9 अप्रैल की रात की है। गांव निवासी समरजीत यादव की पत्नी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। समरजीत की बेटी प्रीति यादव अपने पट्टीदारों, त्रिवेणी यादव और राजेश यादव के घर दावत का निमंत्रण देने गई थी। आरोप है कि वहां राजेश यादव ने प्रीति के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर समरजीत के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। छर्रा लगने से पांच घायल फायरिंग में चली गोलियों के छर्रों से समरजीत यादव के परिवार के पांच सदस्य घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में दिलीप यादव को शरीर में काफी छर्रे लगे हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। घायल संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी त्रिवेणी, संगम और राजेश .315 बोर के असलहों और अन्य हथियारों के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि वे लोग शादी से खाना खाकर लौटे थे और दरवाजे पर खड़े थे, तभी आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक किया हमला संतोष ने यह भी बताया कि आरोपियों के साथ उनका कोई पुराना विवाद नहीं था और वे आपस में रिश्तेदार भी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना से पहले शाम के समय दो पुलिसकर्मी वहां आए थे। पुलिसकर्मियों ने जब उनसे पूछा कि वे कौन हैं, तो उन्होंने बताया कि वे रिश्तेदार हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से घर जाने या कार्यक्रम में जाने को कह दिया। रात करीब 9 बजे के बाद, जब वे खाना खा चुके थे, तभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें संतोष पुत्र राज नरायन निवासी खंडासा, प्रीति यादव पुत्री सभाजीत, दिलीप पुत्र सभाजीत और दिव्यांश पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी गण बिघौली व योगेंद्र यादव कुमारगंज अयोध्या घायल हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बना यूपी का 'जामताड़ा', तमिलनाडु से नेपाल तक ठगी:हर घर में ठग रहते, महिलाएं सपोर्ट करतीं; 3 महीने तक नजर रखने के बाद पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    RTE में चयनित बच्चों को नहीं मिल रहा एडमिशन:वाराणसी में DM बोले- बहानेबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment