Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांगों के हौसले को मिलेगा सम्मान:राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 15 जून आखिरी तारीख

    20 hours ago

    1

    0

    विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगता के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि पुरस्कार अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें बेहतर काम करने वाले दिव्यांग कर्मचारी या स्वनियोजित व्यक्ति, दिव्यांगों को रोजगार देने वाले संस्थान, प्लेसमेंट एजेंसी और दिव्यांगों के लिए काम करने वाले व्यक्ति व संस्थाएं शामिल हैं। प्रेरणा, खेल और नवाचार को भी मिलेगा सम्मान इसके अलावा प्रेरणा स्रोत, नए शोध या उत्पाद बनाने वाले, बाधामुक्त वातावरण तैयार करने वाले, पुनर्वास सेवाएं देने वाले जिले, सृजनशील दिव्यांग बच्चे और वयस्क, ब्रेल प्रेस, अनुकूल वेबसाइट, बेहतरीन दिव्यांग खिलाड़ी और इस क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। 15 जून तक करें आवेदन, यहां जमा होंगे फॉर्म इच्छुक अभ्यर्थी और संस्थाएं इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in पर उपलब्ध है। भरे हुए आवेदन पत्र सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 15 जून 2026 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन (कमरा नंबर-105), माती, कानपुर देहात में जमा किए जा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- BJP महिलाओं को धोखा दे रही:सपा महिला बिल के समर्थन में है, भाजपा पीडीए को रिजर्वेशन नहीं दे रही
    Next Article
    नीलिमा कटियार का विपक्ष पर हमला:महिला आरक्षण बिल पर बोलीं- अधिकारों से खिलवाड़ नहीं सहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment