Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांग उपभोक्ता से मारपीट का आरोप:कस्ता गैस एजेंसी पर अधिक दाम मांगने पर विवाद

    9 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के कस्ता क्षेत्र में लीलावती ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी पर एक दिव्यांग उपभोक्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एजेंसी मालिक पर दिव्यांग के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित दिव्यांग का आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 940 रुपये होने के बावजूद उससे 1000 रुपये मांगे जा रहे थे। जब उसने अधिक पैसे लेने का विरोध किया और सिलेंडर निर्धारित कीमत पर देने की मांग की, तो एजेंसी मालिक कथित तौर पर भड़क गया। बताया गया कि दिव्यांग व्यक्ति सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और एजेंसी मालिक ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कालाबाजारी का विरोध करने पर एजेंसी मालिक ने उसे पुलिस बुलाकर जेल भेजने की धमकी दी। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक वीडियो बना रहा था। आरोप है कि एजेंसी मालिक ने उसे भी दौड़ाकर मारने की कोशिश की और गाली-गलौज की। इसी दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिले में इन दिनों पेट्रोल, डीजल और गैस के लिए कई जगह लंबी लाइनें लग रही हैं। किसान और आम लोग तपती धूप में घंटों खड़े होकर ईंधन लेने को मजबूर हैं। ऐसे माहौल में एजेंसी संचालकों की कथित दबंगई का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के सूर्य प्लाजा में लगी भीषण आग:दो मोबाइल दुकानें जलकर खाक, 10 लाख का नुकसान
    Next Article
    सीतापुर में डिब्बों में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल:डीएम ने अवैध भंडारण रोकने के लिए सख्त आदेश जारी किए, भीड़ पर लगी लगाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment