Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दयानंद शिक्षा संस्थान पर कब्जे की साजिश, FIR:मानवेंद्र स्वरूप का आरोप, फर्जी प्रमाण पत्रों से कब्जे की कोशिश

    1 hour ago

    1

    0

    दयानन्द शिक्षा संस्थान यूपी के मंत्री मानवेन्द्र स्वरुप ने संस्थान के प्रबंधन और परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जा करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की। जिनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। मानवेन्द्र स्वरुप का आरोप है कि रणजीत सिंह और एनडी मनिहार समेत अन्य लोगों द्वारा संस्थान की संपत्तियों पर द्वारा अवैध कब्जे की साजिश की जा रही है। डॉ. गौर हरि सिंहानिया की मृत्यु प्रमाण पत्र छावनी परिषद कानपुर के अभिलेखों में दर्ज है। वहीं स्व. जागेन्द्र स्वरुप की मृत्यु 30 जुलाई 2014 को दिल्ली के साकेत सिटी अस्पताल में हुई थी। उनका वैध मृत्यु प्रमाण पत्र दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारी जारी किया गया था। दोनों मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम कानपुर द्वारा जारी नहीं किए गए है। बावजूद इसके आरोपियों ने झूठी तिथि, स्थान और कारण दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर न्यायिक और प्रशासनिक कार्यवाहियों में प्रस्तुत किया गया है। जिससे संस्थान की संपत्तियों और प्रबंधन पर अवैध कब्जा किया जा सके। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिर्डी में साईं ट्रस्ट 200 किलो गैस रोज बचा रहा:सोलर सिस्टम से रोज बन रहा 40 हजार श्रद्धालुओं का खाना, सरकार ने सम्मानित किया
    Next Article
    महिला डॉक्टर के ओवरडोज इंसुलिन का असर किडनी पर पड़ा:IMS-BHU निदेशक ने जांच कमेटी का किया गठन, कुलपति ने मामले की रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment