Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोखेबाज...अब तो यहूदी भी तुमसे तंग आ गए, ट्रंप ने नेतन्याहू को लताड़ दिया

    20 hours ago

    2

    0

    दुनिया को हमेशा यही दिखा कि डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमीन नेतन्याहू की जोड़ी सबसे मजबूत थी। ईरान पर हमला हो या गाजा युद्ध दोनों नेता अक्सर एक ही रणनीति पर चलते नजर आए। लेकिन अब एक नई किताब ने इस रिश्ते की दूसरी तस्वीर सामने रख दी है। दावा किया गया है कि एक वक्त ऐसा भी आया जब खुद डोनाल्ड ट्रंप अपने सबसे करीबी सहयोगी माने जाने वाले नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़क गए थे। यहां तक कि फोन पर उन्होंने कह दिया हर कोई तुमसे तंग आ चुका है। सभी यहूदी भी तुमसे परेशान हैं। यह दावा न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार मैगी हैबरमैन और जोना फनसवान की किताब रिजीम चेन इनाइड द एंपीरियल प्रेसिडेंसी ऑफ डोनाल्ड ट्रंप में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती महीनों के कई अंदरूनी घटनाक्रमों का जिक्र है। किताब के मुताबिक यह घटना उस समय की है जब अमेरिका गाजा में युद्ध विराम कराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान इजराइल ने हमास नेताओं को निशाना बनाने के लिए क़तर पर हमला कर दिया। इस हमले में हमास के कुछ सदस्य मारे गए लेकिन एक कतरी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। इसे भी पढ़ें: जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दियाक़तर ने तुरंत इसकी जानकारी अमेरिका को दी। जिसके बाद ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया। किताब के मुताबिक फोन पर ट्रंप का गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने नेतन्याहू से कहा, हर कोई तुमसे तंग आ चुका है। बीवी सभी यहूदी भी तुमसे परेशान है। यहां तक कि इस कॉल पर मौजूद दो यहूदी भी तुमसे तंग आ चुके हैं। ट्रंप का इशारा उस समय कॉल पर मौजूद अमेरिकी अधिकारी स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेट कुशनर की ओर था। दावा यह भी किया गया कि इस घटना के बाद ट्रंप नेतन्याहू को वाइट हाउस बुलाया और अपने सामने क़तर के शासक को फोन लगाकर उनसे माफी मंगवाई। किताब के मुताबिक ट्रंप नहीं चाहते थे कि गाजा युद्ध विराम की कोशिशें इज़राइल की सैनिक कार्रवाई की वजह से पटरी से उतर जाए। किताब में एक और बड़ा दावा किया गया। इसमें कहा गया कि ट्रंप ने निजी बातचीत में नेतन्याहू को धोखेबाज तक कहा था। इतना ही नहीं हाल ही में ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष विराम की कोशिशों के दौरान भी ट्रंप कथित तौर पर नेतन्याहू पर भड़क गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने फोन पर कहा था तुम पूरी तरह पागल हो। अगर मैं ना होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं। लेकिन अब हर कोई तुमसे और इजराइल से नफरत करने लगा है। बाद में ट्रंप ने स्वीकार भी किया कि उन्होंने नेतन्याहू से कड़ी भाषा में बात की थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नेतन्याहू उनके अच्छे दोस्त हैं। इसे भी पढ़ें: US Senate का बड़ा एक्शन, Iran पर हमले के लिए Donald Trump की शक्तियों पर लगाई लगामविशेषज्ञों का मानना है कि नेतन्याहू पिछले कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को ईरान पर सैनिक कारवाई के लिए राजी करने की कोशिश करते रहे। लेकिन सबसे ज्यादा समर्थन उन्हें ट्रंप के कार्यकाल में मिला। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। लेकिन जब संघर्ष लंबा खींचने लगा और युद्ध विराम की कोशिशें शुरू हुई तो दोनों नेताओं की प्राथमिकताएं अलग-अलग दिखने लगी। विश्लेषक कहते हैं कि जहां ट्रंप लंबे युद्ध से बाहर निकलना चाहते थे व नितन्याऊ पर लगातार युद्ध जारी रखने के राजनीतिक दबाव बनाए जाते रहे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले भी लंबित है और इजराइल की राजनीति में चर्चा रही है कि युद्ध खत्म होने के बाद उन्हें चुनाव और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर किताब में किए गए यह दावे सही साबित होते हैं तो यह साफ है और संकेत भी है कि दुनिया के सबसे चर्चित राजनीतिक गठबंधनों में शामिल ट्रंप और नेतओं के रिश्तों में भी कई बार गंभीर दरारें आए। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेनेज़ुएला में ज़बरदस्त भूकंप से 235 लोगों की मौत, 4,300 घायल; खोज और बचाव अभियान जारी
    Next Article
    भारत में ईरान बहा देगा तेल की नदियां... दिल्ली पहुंचते ही खामेनेई मंत्री का बड़ा धमाका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment