Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धमाके के साथ कॉफी-मशीन ब्लास्ट; दुल्हन के भाई की मौत:प्रतापगढ़ में किशोर 10 फीट दूर जा गिरा, बारात में भगदड़, टेंट-स्टाल सब तहस-नहस

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में बारात में कॉफी मशीन ब्लास्ट होने से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत हो गई। किशोर कॉफी मशीन के पास बैठा था, धमाके से करीब 10 फीट दूर जा छिटका और पेड़ से जा टकराया। रविवार देर रात की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पट्‌टी थानाक्षेत्र के बहुता गांव की है। मृतक विपिन (15) की चचेरी बहन की बारात आई थी। धमाका जिस वक्त हुआ, उस वक्त वरमाला के बाद कलेवा कार्यक्रम चल रहा था। डॉक्टर्स के अनुसार, किशोर 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था। सिर भी उसका फट गया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब जाने पूरा मामला… बहुता गांव में रहने वाले रामप्यारे पटेल फूलपुर के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। रविवार को उनकी बेटी की शादी थी। शादी में परिवार-रिश्तेदार जुटे हुए थे। चचेरा भाई विपिन भी शादी में शामिल था। वरमाला के बाद कलेवा का कार्यक्रम चल रहा था। विपिन स्टॉल पर लगी कॉफी मशीन के पास बैठा हुआ था। उसी समय अचानक से तेज धमाके के साथ कॉफी मशीन ब्लास्ट हो गई। पास बैठा विपिन एक झटके में करीब 10 फीट दूर एक पेड़ से जाकर टकराया। उधर, पूरा पंडाल और स्टॉल तहस-नहस हो गया। बारात में भगदड़ मच गई। विपिन बुरी तरह झुलस गया था। उसकी तड़प सुनकर परिजन दौड़े पहुंचे। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर का सबसे छोटा था विपिन किशोर के पिता उदयभान वर्मा ने बताया कि वह उनका सबसे छोटा बेटा था। वह क्लास 8 का स्टूडेंट था। उससे बड़ा एक भाई अभिषेक और बहन ममता हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः - काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात 2 बजे बाथरूम से निकलते ही बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमीन पर सिर पटका:बहन बोली- मेरे भाई को तड़पाकर-तड़पाकर मारा, चार साल पहले शादी हुई थी
    Next Article
    सीतापुर में 40 लाख की धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज:व्यापारी पिता-पुत्र समेत तीन पर फर्जी एग्रीमेंट से हड़पने का केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment