Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धनंजय कुमार सिंह ने प्रयागराज मंडल ADRM का कार्यभार संभाला:जापान में हाई स्पीड ट्रेन तकनीक का प्रशिक्षण ले चुके हैं

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। धनंजय कुमार सिंह ने 10 मार्च 2026 को अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पद श्री नवीन प्रकाश के दक्षिण पूर्व रेलवे में स्थानांतरण के बाद रिक्त हुआ था। पदभार ग्रहण करने से पहले, धनंजय कुमार सिंह प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियन्ता (Sr. DME) के रूप में कार्यरत थे। उनके अनुभव और तकनीकी दक्षता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री सिंह ने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) की डिग्री प्राप्त की है। वे भारतीय रेलवे यांत्रिक सेवा (IRSME) के 2007 बैच के अधिकारी हैं। प्रशिक्षण के उपरांत उन्होंने पूर्व तट रेलवे में सहायक मंडल यांत्रिक अभियन्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे रेलवे करियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए रेलवे के तकनीकी और परिचालन कार्यों में अहम योगदान दिया है। वर्ष 2017 में उन्होंने जापान में हाई स्पीड ट्रेन तकनीक का विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त किया, जिससे रेलवे के आधुनिक तकनीकी प्रबंधन में उनकी दक्षता में वृद्धि हुई। उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2025 में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा 'अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है। उनके अनुभव और नेतृत्व से प्रयागराज मंडल में रेलवे सेवाओं के संचालन और विकास कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रयागराज मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल में रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पिज्जा शॉप में आग लगी:शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ, दो दमकल गाड़ियां पहुंची
    Next Article
    झांसी में बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे युवक की मौत:भाई बोला- दोस्त लेकर गया था, उसी ने कार से टक्कर मारकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment