Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धनारी बिजली घर की समस्याओं पर भाकियू की बैठक:अधिकारियों ने 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जनपद के गुन्नौर तहसील क्षेत्र स्थित धनारी बिजली घर से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने एक बैठक की। इसमें बिजली आपूर्ति, प्रशासनिक कार्यशैली और उपभोक्ता संबंधी कई गंभीर मुद्दे उठाए गए। अधिकारियों ने 15 दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती जारी है, जिससे जनजीवन और खेती प्रभावित हो रही है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बिजली विभाग के SDO और जूनियर इंजीनियर (JE) आम जनता से अभद्र व्यवहार करते हैं और काम के लिए सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। बैठक में नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, थाना प्रभारी धनारी अखिलेश प्रधान, संबंधित SDO और JE उपस्थित रहे। भाकियू पदाधिकारियों ने इन सभी मुद्दों को विस्तार से रखते हुए अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों और किसानों के बीच हुई बातचीत के बाद कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने 15 दिन का समय दिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय में सभी लंबित मुद्दों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बैठक में मौजूद किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी में दहेज हत्या में पति और सास-सुसर को सजा:बाइक की मांग पूरी न होने पर शादी के एक साल बाद पीटकर फंदे से लटकाया था
    Next Article
    गंगोह सीट पर भाजपा से पहली पसंद कीरत सिंह:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार नोमान मसूद, सपा से चौ.नक्षत्रपाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment